भारतीय SUV बाजार में तेजी से बढ़ती डिमांड को ध्यान में रखते हुए Hyundai ने अपनी बेस्टसेलिंग 7-सीटर एसयूवी Alcazar को नए और आकर्षक अपडेट्स के साथ पेश किया है। कंपनी ने Alcazar को और भी प्रीमियम व फैमिली-फ्रेंडली बनाने के लिए पैनोरमिक सनरूफ और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स जैसे हाई-एंड फीचर्स से लैस किया है। सबसे खास बात यह है कि अब ये फीचर्स न सिर्फ पेट्रोल बल्कि डीजल वेरिएंट में भी उपलब्ध हैं, जो इसे सेगमेंट में और अधिक कॉम्पिटिटिव बनाता है। अब Alcazar के डीजल वेरिएंट में भी पैनोरमिक सनरूफ उपलब्ध होगा – यह प्रीमियम फीचर पहले केवल पेट्रोल मॉडल्स के साथ ही आता था। इन अपग्रेड्स के साथ, Hyundai Alcazar भारतीय एमयूवी बाजार में टोयोटा, इन्नोवा, क्रिस्टा जैसे प्रतिष्ठित प्रतिद्वंद्वियों को सीधी चुनौती देने की ताकत रखता है।
Hyundai Alcazar: Engine performance

Hyundai Alcazar ग्राहकों को डीजल और पेट्रोल – दोनों प्रकार के इंजन विकल्पों के साथ पेश की जा रही है। डीजल मॉडल में 1.5 लीटर क्षमता वाला शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जो 116 हॉर्सपावर की उच्च परफॉरमेंस और 250 Nm का प्रभावशाली टॉर्क उत्पन्न करता है। इस वेरिएंट को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं, पेट्रोल वेरिएंट में 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है, जो 160 हॉर्सपावर की पावर और 253 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स वाला पेट्रोल मॉडल ड्राइविंग को अधिक सहज, फुर्तीला और कम्फर्टेबल बनाता है।
Hyundai Alcazar: Features & Design

पहले Hyundai Alcazar में पैनोरमिक सनरूफ का विकल्प सिर्फ पेट्रोल वर्जन में ही उपलब्ध था, लेकिन अब कंपनी ने इसे डीजल वेरिएंट में भी ऑफर करना शुरू कर दिया है। जो ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इसके साथ ही, कार में कई उन्नत और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जैसे— 17-इंच के एलॉय व्हील्स, एलईडी हेडलैंप्स, वायरलेस फोन चार्जर, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट, 10.25-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और एम्बिएंट लाइटिंग, जो रात के समय ड्राइविंग को और भी सुखद बनाती है। इन सभी फीचर्स के साथ Hyundai Alcazar एक आरामदायक, सुरक्षित और हाई-टेक SUV के रूप में उभरी है, जो प्रीमियम सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बना रही है।
Hyundai Alcazar: Price

Hyundai ने अपनी लोकप्रिय 7-सीटर SUV Alcazar के तीन नए वेरिएंट्स भारतीय बाजार में पेश किए हैं। इनमें कॉर्पोरेट डीजल मैनुअल, कॉर्पोरेट डीजल ऑटोमैटिक और प्रेस्टीज पेट्रोल DCT वेरिएंट शामिल हैं। कॉर्पोरेट डीजल 7-सीटर (मैनुअल) वेरिएंट 1.5-लीटर डीजल इंजन और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹17.87 लाख है। वहीं, कॉर्पोरेट डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट भी उसी 1.5L डीजल इंजन का उपयोग करता है, लेकिन इसे 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। जिसकी कीमत ₹19.29 लाख है। वहीं, प्रेस्टीज पेट्रोल DCT वेरिएंट में 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स दिया गया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹18.64 लाख है।
